देश की खबरें | तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,924 नए मामले, 10 और मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,924 नए मामले सामने आए जबकि राज्य में कोविड-19 महामारी से 10 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,23,090 हो गई है और मृतकों की संख्या 818 पर पहुंच गई है।
हैदराबाद, 30 अगस्त तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,924 नए मामले सामने आए जबकि राज्य में कोविड-19 महामारी से 10 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,23,090 हो गई है और मृतकों की संख्या 818 पर पहुंच गई है।
राज्य सरकार की ओर से रविवार को जारी बुलेटिन में 29 अगस्त रात आठ बजे तक के आंकड़े दिए गए।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद में चचेरे भाई की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या, मामला दर्ज.
बुलेटिन के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) क्षेत्र में सर्वाधिक 461 मामले सामने आए। इसके अलावा रंगारेड्डी में 213, खम्मम में 181 और करीमनगर में 172 मामले सामने आए।
इसमें कहा गया है कि राज्य में अब तक कुल 13,27,791 नमूनों की कोरोना वायरस जांच हो चुकी है।
बुलेटिन के अनुसार तेलंगाना में अब तक कोविड-19 के 90,988 मरीज ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में 31,284 मरीजों का इलाज चल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2020 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

