देश

उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद में चचेरे भाई की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या, मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक बाजार क्षेत्र में कथित तौर पर अपने चचेरे भाई को जलाने वाले एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने अस्थायी जेल के शौचालय में आत्महत्या कर ली. बुधवार को रॉबिन वर्मा ने अपने चचेरे भाई राकेश वर्मा पर कथित रूप से अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ इण्डस्ट्रियल थिनर डालकर जला दिया था. इससे 80 फीसदी जले राकेश ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद में चचेरे भाई की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या, मामला दर्ज
क्राइम सीन (Photo Credits: Twitter)

फिरोजाबाद, 30 अगस्त: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक बाजार क्षेत्र में कथित तौर पर अपने चचेरे भाई को जलाने वाले एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने अस्थायी जेल के शौचालय में आत्महत्या कर ली. बुधवार को रॉबिन वर्मा (35) ने अपने चचेरे भाई राकेश वर्मा (40) पर कथित रूप से अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ इण्डस्ट्रियल थिनर (मिथाइल) डालकर जला दिया था. इससे 80 फीसदी जले राकेश ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

चचेरे भाई को जलाने के बाद गिरफ्तार हुए रॉबिन ने कथित तौर पर अस्थायी जेल के शौचालय में फांसी लगा ली. उसे अस्थायी जेल में 14 दिन क्वारंटीन रखने के बाद जिला जेल में स्थानांतरित किया जाना था. बताया गया है कि शनिवार को रॉबिन शौचालय से जब 30 मिनट तक नहीं लौटा तो सुरक्षा गार्ड अंदर गए और उसे वहां लटका पाया.

यह भी पढ़ें: Tripura Woman Kills Husband: त्रिपुरा में पति की हत्या कर पत्नी लाश को बेडरूम में किया दफन, फिर गई पुलिस स्टेशन..

जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने कहा, "रॉबिन ने शौचालय के अंदर अपने पायजामे के नाड़े से फंदा बनाकर आत्महत्या की. उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उसके परिवार वालों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है." वहीं फिरोजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सचिंद्र पटेल ने कहा, "शुरूआती जांच में पता चला है कि रॉबिन की पत्नी पूजा वर्मा ने 12 अगस्त को आत्महत्या कर ली थी. आशंका है कि घटना के पीछे कारण कोई परिवार विवाद है."

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2020 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).