देश की खबरें | दिल्ली में तड़के हुई सड़क दुर्घटना में 24 स्कूली बच्चों समेत, 28 लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य दिल्ली के सलीमगढ़ फ्लाईओवर पर सोमवार तड़के हुई सड़क दुर्घटना चार स्कूल बसों और तीन अन्य वाहनों के आपस में टकरा जाने से स्कूल ट्रिप पर जा रहे 24 बच्चों सहित कुल 28 लोग घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 जनवरी मध्य दिल्ली के सलीमगढ़ फ्लाईओवर पर सोमवार तड़के हुई सड़क दुर्घटना चार स्कूल बसों और तीन अन्य वाहनों के आपस में टकरा जाने से स्कूल ट्रिप पर जा रहे 24 बच्चों सहित कुल 28 लोग घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि चार स्कूल बसों, एक ऑटोरिक्शा, एक कार और एक बाइक की ‘ग्लती से’ आपस में टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि चार बसों में 216 स्कूली बच्चे सवार थे और दुर्घटना में छात्रों, स्कूल के तीन कर्मचारियों और एक अन्य व्यक्ति सहित कुल 28 लोगों को चोट आयी है।

मध्य दिल्ली की पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि इन बसों को सरकारी माध्यमिक विद्यालय - भलस्वा गांव, सरकारी सर्वोदय कन्या विद्यालय - खजूरी और सरकारी बाल उच्चतम माध्यमिक विद्यालय - सी ब्लॉक दिलशाद गार्डन ने बच्चों को अक्षरधाम और चिड़ियाघर ले जाने के लिए किराए पर लिया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस को दिन में करीब 11 बजे दुर्घटना की जानकारी मिली। टीम जब मौके पर पहुंची तो उसने देखा कि चार बसें, एक ऑटोरिक्शा, एक कार और एक बाइक की आपस में टक्कर हो गई है।

मामले की जांच से जुड़े एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक बस का चालक समय पर ब्रेक नहीं लगा सका और उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह टक्कर हुई।

चौहान ने बताया कि सरकारी माध्यमिक विद्यालय - भलस्वा गांव के पांच छात्र, सरकारी सर्वोदय कन्या विद्यालय - खजूरी की 10 छात्राएं और सरकारी बाल उच्चतम माध्यमिक विद्यालय - सी ब्लॉक दिलशाद गार्डन के नौ छात्र दुर्घटना में घायल हुए हैं। सरकारी बाल उच्चतम माध्यमिक विद्यालय - सी ब्लॉक दिलशाद गार्डन की एक महिला शिक्षक सहित तीन कर्मचारी और एक बाइक सवार घायल हुए हैं।

सोशल मीडिया पर उपलब्ध घटना के तथा-कथित वीडियो में छात्रों को खिड़कियों से कूद कर बसों से बार निकलते हुए और राहगिरों को उनकी मदद करते हुए देखा जा सकता है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारण यातायात जाम हो गया। टक्कर में सभी वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।

एलएनजेपी अस्पताल, जहां घायलों का इलाज चल रहा है उसके मेडिकल निदेशक डॉक्टर सुरेश कुमार ने पीटीआई/ को बताया कि एक छात्र को छोड़कर बाकी सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\