देश की खबरें | पंजाब में कोविड-19 के 278 नए मामले आए, 10 और मौतें हुईं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 278 नए मामले आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,77,376 हो गए, जबकि बीमारी के कारण 10 और मौतें होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 5,732 हो गई।
चंडीगढ़, 18 फरवरी पंजाब में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 278 नए मामले आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,77,376 हो गए, जबकि बीमारी के कारण 10 और मौतें होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 5,732 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, वर्तमान में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,642 रोगियों का उपचार चल रहा है।
ताजा मामलों में, जालंधर में 44, पटियाला में 33 और मोहाली में 27 मामले सामने आए हैं।
बुलेटिन के अनुसार राज्य में 169 और कोविड-19 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में इस बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,69,002 हो गई।
बुलेटिन में कहा गया है कि आठ गंभीर मरीज वेंटिलेटर पर हैं, जबकि 70 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।
राज्य में अब तक कुल 47,94,887 नमूनों की जांच हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2021 10:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

