ताजा खबरें | इस साल आठ हवाई दुर्घटनाओं में 274 लोगों की मौत हुई: सरकार
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस साल अब तक देश में आठ हवाई दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 274 लोगों की मौत हो गई।
नयी दिल्ली, 31 जुलाई सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस साल अब तक देश में आठ हवाई दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 274 लोगों की मौत हो गई।
नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
बीते 12 जून को एअर इंडिया विमान दुर्घटना में 260 लोग मारे गए थे। इस हादसे के अलावा तीन प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए और चार हेलीकॉप्टर दुर्घटनाएं भी हुईं।
मंत्री ने कहा कि इन दुर्घटनाओं के कारणों की जांच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) द्वारा की जा रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2025 (आज तक) में कुल आठ दुर्घटनाएं हुई हैं।’’
मोहोल के अनुसार, 22 अप्रैल को गुजरात में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ मई को उत्तराखंड में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड में 15 जून को एक अन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई।
इन आठ दुर्घटनाओं में 84 लोग घायल हुए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2025 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

