एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 2,697 नए मामले सामने आए, 17 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में कोविड-19 के 2,697 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,46,839 हो गई। वहीं, 17 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 991 हो गई ।

देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 2,697 नए मामले सामने आए, 17 और लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, नौ अक्टूबर ओडिशा में कोविड-19 के 2,697 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,46,839 हो गई। वहीं, 17 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 991 हो गई ।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए 2,697 मामलों में से 1,576 मामले पृथक केन्द्र में सामने आए और जबकि अन्य मरीज संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आने से कोविड-19 की चपेट में आए।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Takes a Dig at PM Modi: पीएम मोदी के ‘विंड टरबाइन’ के आइडिया का राहुल गांधी ने बनाया मजाक, कहा- हमारे प्रधानमंत्री को समझ नहीं है.

अधिकारी ने बताया कि खुर्दा जिले में सबसे अधिक 482 मामले सामने आए। वहीं कटक में 234 और नौपाड़ा में 153 मामले सामने आए।

राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘ यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि राज्य में इलाज के दौरान 17 और लोगों की मौत हो गई।’’

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल के रण में अब कांग्रेस भी करेगी एंट्री, बेरोजगारी को बनाएगी मुद्दा, बीजेपी भी लगा रही है एडी-चोटी का जोर.

खुर्दा में चार, बालासोर में तीन, मयूरभंज तथा पुरी में दो-दो और बैरागढ़, कालाहांडी, मलकानगिरि, नयागढ़, कंधमाल और सुबरनपुर में चार लोगों की मौत हुई।

अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में अभी 28,811 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है और 2,16,984 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

विभाग के अनुसार राज्य में कोविड-19 के 53 मरीजों की मौत दूसरी बीमारियों से हुई।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी तक 36.64 लाख नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2020 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).