देश की खबरें | आईआईटी खड़गपुर में 2019-20 में 2,630 छात्रों ने डिग्री हासिल की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आईआईटी खड़गपुर में शैक्षणिक वर्ष 2019-20 में 2,630 छात्रों ने अपनी पढ़ाई सफलता पूर्वक पूरी कर डिग्री हासिल की।
कोलकाता, 22 जुलाई आईआईटी खड़गपुर में शैक्षणिक वर्ष 2019-20 में 2,630 छात्रों ने अपनी पढ़ाई सफलता पूर्वक पूरी कर डिग्री हासिल की।
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | कोरोना के मिजोरम में अब तक 317 मामले आए सामने: 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
निदेशक वी के तिवारी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि अध्ययन के स्तर (स्नातक और परास्नातक) पर डिग्री पाने वाले छात्रों में 15 प्रतिशत लड़कियां शामिल हैं।
2,630 छात्रों में बीटेक, एम टेक, बी आर्क, एमएससी, एमबीए, एलएलबी, एमएस और पीएचडी करने वाले छात्र शामिल हैं।
संस्थान के एक प्रवक्ता ने कहा कि महामारी के बावजूद आईआईटी खड़गपुर ने छात्रों के कैरियर की संभावनाओं पर विचार करते हुए सभी के सहयोग से समय पर छात्रों को डिग्री प्रदान करने की प्रक्रिया जारी रखी।
अगला सेमेस्टर सितंबर में शुरू होने वाला है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)