Jharkhand Shocker: झारखंड में हाथियों का आतंक, 26 वर्षीय व्यक्ति को कुचला
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में हाथियों के एक झुंड ने 26 वर्षीय एक व्यक्ति को कुचल दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
जमशेदपुर, 19 नवंबर: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में हाथियों के एक झुंड ने 26 वर्षीय एक व्यक्ति को कुचल दिया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह घटना घाटशिला मंडल के चाकुलिया वन क्षेत्र में सुनसुनिया गांव के पास शनिवार शाम को हुई जब संतोष मुंडा शौच के लिए घर से बाहर गया था.
पुलिस ने बताया कि मुंडा ने झुंड को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन उस पर हाथियों ने हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि पीड़ित को करीब के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मुंडा के पिता की कुछ महीनों पहले ही मृत्यु हुई थी और वह परिवार में अकेला कमाने वाला था.हाथियों ने आसपास के इलाके में मौजूद फसल को भी नुकसान पहुंचाया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2023 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

