विदेश की खबरें | इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से 26 लोगों की मौत, 11 लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मानसून की बारिश और नदियों में बढ़ते पानी के कारण पश्चिमी सुमात्रा प्रांत के नौ जिले और शहर जलमग्न हो गए हैं। शुक्रवार की देर रात हुए भूस्खलन से नदी के किनारे टूट गए जिससे नदी का पानी पेसिसिर सेलाटन जिले के पहाड़ी गांवों में भर गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मानसून की बारिश और नदियों में बढ़ते पानी के कारण पश्चिमी सुमात्रा प्रांत के नौ जिले और शहर जलमग्न हो गए हैं। शुक्रवार की देर रात हुए भूस्खलन से नदी के किनारे टूट गए जिससे नदी का पानी पेसिसिर सेलाटन जिले के पहाड़ी गांवों में भर गया।

इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि बिजली कटौती, क्षतिग्रस्त पुलों और मलबे से अवरुद्ध सड़कों के कारण आपदा प्रभावित लोगों को मदद करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने बताया कि आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित पेसिसिर सेलाटन और उसके पड़ोसी पदांग परियामन जिले के गांवों से बचावकर्मियों ने और शव बरामद किए हैं, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।

उन्होंने कहा कि भूस्खलन से कम से कम 14 घर जमींदोज हो गए और कम से कम दो ग्रामीण घायल हो गए हैं। वहीं, बचावकर्मी 11 लोगों की तलाश कर रहे हैं जो अब भी लापता हैं।

मुहारी ने कहा कि पश्चिम सुमात्रा प्रांत में मानसून की बारिश से 37,000 से अधिक घर और इमारतें जलमग्न हो गई हैं। अचानक आई बाढ़ में कम से कम तीन घर बह गए और 666 अन्य घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

एजेंसी ने कहा कि अचानक आई बाढ़ से 26 पुल, 45 मस्जिद और 25 स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि 13 सड़कें नष्ट हो गई हैं। इसके अलावा दो सिंचाई प्रणाली इकाइयां भी प्रभावित हुई हैं, जिसके परिणामस्वरूप 113 हेक्टेयर (279 एकड़) क्षेत्र में फैले चावल के खेत और 300 वर्ग मीटर (3,220 वर्ग फीट) बागान भी जलमग्न हो गए हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड