विदेश की खबरें | चीनी कोयला कंपनी की इमारत में आग लगने से 26 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा घायल
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, 16 नवंबर उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान कंपनी की इमारत में बृहस्पतिवार को आग लगने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए। चीन के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

मीडिया की खबरों के मुताबिक, ल्युलियांग सिटी के लिशी जिले में स्थित पांच मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर आग सुबह करीब छह बजकर 50 मिनट पर लगी।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि आग लगने से 26 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए जिनको इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया।

ग्लोबल टाइम्स अखबार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव प्रयास जारी हैं।

यह इमारत एक निजी कोयला खदान कंपनी की है।

चीन में कमजोर सुरक्षा मानकों के कारण औद्योगिक दुर्घटनाएं आम हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)