एजेंसी न्यूज

America Storm: अमेरिका में तूफान की चपेट में आने से 26 लोगों की मौत

तूफान से मची तबाही के कारण कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. बचावकर्ता राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं.मिसिसिपी आपात प्रबंधन एजेंसी ने शनिवार को बताया कि तूफान में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं.

America Storm: अमेरिका में तूफान की चपेट में आने से 26 लोगों की मौत
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Twitter)

तूफान से मची तबाही के कारण कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. बचावकर्ता राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं.मिसिसिपी आपात प्रबंधन एजेंसी ने शनिवार को बताया कि तूफान में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं. उसने बताया कि राज्य में लापता हुए चार लोगों का पता लगा लिया गया है.

इस बीच ‘एएल डॉट कॉम’ ने बताया कि उत्तरी अलबामा की मोर्गन काउंटी में तूफान के कारण मची तबाही में 67 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. राष्ट्रीय मौसम सेवा ने तूफान की पुष्टि की, जिससे मिसिसिपी में जैकसन के उत्तर पूर्व में करीब 96 किलोमीटर तक तबाही मची. यह भी पढ़ें : Iran Earthquake: ईरान में 5.6 तीव्रता के भूकंप में 239 घायल

ग्रामीण कस्बे सिल्वर सिटी और रोलिंग फोर्क में तूफान से क्षति की सूचना मिली है, जो बिना कमजोर हुए 113 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पूर्व की ओर विनोना और आमोरी होते हुए अलबामा की तरफ बढ़ा. मिसिसिपी के गवर्नर टेट रीव्स ने आपात स्थिति की घोषणा की और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी संघीय मदद देने का वादा किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2023 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).