एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अंडमान और निकोबार में कोविड-19 के 26 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार में कोविड-19 के 26 नए मामले आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 6,568 पर पहुंच गए।

देश की खबरें | अंडमान और निकोबार में कोविड-19 के 26 नए मामले

पोर्ट ब्लेयर, 16 मई केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार में कोविड-19 के 26 नए मामले आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 6,568 पर पहुंच गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि सभी नए मामले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में मृतकों की संख्या 85 बनी हुई है क्योंकि पिछले 24 घंटों में किसी की मौत नहीं हुई।

इस दौरान 42 और लोग स्वस्थ हो गए। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में महामारी से उबरने वाले लोगों की संख्या 6,267 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि अंडमान और निकोबार में 216 लोग अब भी कोविड-19 का उपचार करा रहे हैं। निकोबार जिले में फिलहाल कोई संक्रमित नहीं है।

प्रशासन ने अभी तक कोविड-19 के लिए 3,79,096 नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 1.73 प्रतिशत रही है।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में 1,17,241 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लग गया है जिनमें से 17,276 लोगों ने टीके की दोनों खुराक ले ली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2021 11:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).