मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 26 नए मामले, 4 मरीजों की मौत
मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 26 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,90,096 तक पहुंच गयी. राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी के कारण चार और व्यक्तियों की मौत हो गई. प्रदेश में अब तक इस बीमारी से 9,023 मरीजों की मौत हो चुकी है.
भोपाल, आठ जुलाई: मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 26 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,90,096 तक पहुंच गयी. राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी के कारण चार और व्यक्तियों की मौत हो गई. प्रदेश में अब तक इस बीमारी से 9,023 मरीजों की मौत हो चुकी है. यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है.
उन्होंने कहा कि प्रदेश के 52 जिलों में से 43 जिलों में पिछले 24 घंटों में एक भी नया संक्रमित व्यक्ति नहीं पाया गया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के भोपाल में दस और इन्दौर में पांच नये मामले आये.
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,90,096 संक्रमितों में से अब तक 7,80,657 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 416 मरीजों का इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 47 रोगी स्वस्थ हुए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2021 10:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

