देश की खबरें | भारत में कोविड-19 रोधी टीकों की 26.86 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं: सरकार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में कोविड-19 रोधी टीके की 26.86 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं, जिनमें 18-44 आयु वर्ग के लोगों को दी गई पांच करोड़ खुराकें शामिल हैं।
नयी दिल्ली, 17 जून स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में कोविड-19 रोधी टीके की 26.86 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं, जिनमें 18-44 आयु वर्ग के लोगों को दी गई पांच करोड़ खुराकें शामिल हैं।
मंत्रालय ने कहा कि बृहस्पतिवार को 18-44 आयु वर्ग के 18,94,803 लाभार्थियों को पहली खुराक जबकि 88,017 को दूसरी खुराक दी गई।
देशभर में टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से उक्त आयु वर्ग के कुल 4,93,56,276 लोगों को पहली खुराक और 10,58,514 को दूसरी खुराक दी गई है।
बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में से प्रत्येक ने 18-44 आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गई है।
बृहस्पतिवार शाम सात बजे तक जारी अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, देश में दी गई कोविड-19 टीके की खुराक की कुल संख्या 26,86,65,914 हो गई है।
मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के 153वें दिन टीके की कुल 29,64,596 खुराक दी गईं। इसमें से 25,81,421 लाभार्थियों को पहली खुराक और 3,83,175 को दूसरी खुराक दी गई। दिन की अंतिम रिपोर्ट देर रात तक तैयार की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2021 11:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

