आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 2,593 नए मामले, 40 और मरीजों की मौत
आंध्र प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,593 मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में कोविड-19 महामारी के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 38,044 हो गई. अद्यतन बुलेटिन के अनुसार, पिछले चौबीस घंटे में महामारी से 40 मरीजों की मौत हो गई और 943 अन्य ठीक हुए जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
अमरावती: आंध्र प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,593 मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में कोविड-19 महामारी के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 38,044 हो गई. अद्यतन बुलेटिन के अनुसार, पिछले चौबीस घंटे में महामारी से 40 मरीजों की मौत हो गई और 943 अन्य ठीक हुए जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: गुना में पुलिस की बर्बरता के बाद 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड.
बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कोविड-19 से अब तक 492 मरीजों की मौत हो चुकी है और कुल 19,393 मरीज ठीक हो चुके हैं. राज्य में अभी 18,159 मरीजों का इलाज किया जा रहा है.
अब तक आंध्र प्रदेश में 12 लाख 40 हजार लोगों के नमूनों की जांच की जा चुकी है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2020 07:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

