एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,574 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 1.40 लाख के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,574 नये मामले सामने आने के साथ ही रविवार को इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 1,40,969 हो गयी है । दूसरी ओर प्रदेश में नौ और कोविड—19 मरीजों की मौत हो गयी है जिससे मरने वालों की संख्या प्रदेश में 886 पर पहुंच गई। राज्य सरकार ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,574 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 1.40 लाख के पार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, छह सितंबर तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,574 नये मामले सामने आने के साथ ही रविवार को इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 1,40,969 हो गयी है । दूसरी ओर प्रदेश में नौ और कोविड—19 मरीजों की मौत हो गयी है जिससे मरने वालों की संख्या प्रदेश में 886 पर पहुंच गई। राज्य सरकार ने इसकी जानकारी दी ।

सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में फिलहाल 32,553 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि इस संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या अब 1,07,530 हो गयी है । इस बुलेटिन में पांच सितंबर रात आठ बजे तक का आंकड़ा है ।

यह भी पढ़े | People Play Cricket Without Mask in Tamil Nadu: चेन्नई के त्यागराया नगर क्षेत्र में बिना मास्क क्रिकेट खेलने के लिए भारी संख्या में इकट्ठा हुए लोग, किया सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन (Watch Video).

बुलेटिन के अनुसार पांच सितंबर को प्रदेश में 62,736 नमूनों की जांच की गयी जिसके साथ अब तक राज्य में कुल 17,30,389 नमूनों की जांच की जा चुकी है ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में संक्रमण के कारण मृत्यु दर 0.62 प्रतिशत है और राष्ट्रीय औसत 1.71 फीसदी से कम है ।

यह भी पढ़े | Kareena Kapoor Khan और तैमूर फेवरेट फूटबाल टीम का हौसला बढ़ाते आए नजर, शेयर किया खास फोटोज.

बुलेटिन में कहा गया है कि तेलंगाना में मरीजों के ठीक होने की दर 76.2 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय औसत 77.29 फीसदी है ।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में कुल 25,449 लोग या तो अपने घर में अथवा संस्थानों में पृथक-वास में हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2020 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).