एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2544 नए मामले, 28 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,544 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 1,10,711 तक पहुंच गयी। प्रदेश में मंत्रिपरिषद के दो सदस्यों महेन्द्र सिंह सिसोदिया और हरदीप सिंह डंग की भी मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2544 नए मामले, 28 लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 22 सितंबर मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,544 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 1,10,711 तक पहुंच गयी। प्रदेश में मंत्रिपरिषद के दो सदस्यों महेन्द्र सिंह सिसोदिया और हरदीप सिंह डंग की भी मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 28 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 2,035 हो गयी है।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने 2015 से अब तक 58 देशों का किया दौरा, यात्राओं पर 517 करोड़ रुपये हुए खर्च: 22 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर और सागर में चार-चार, जबलपुर में तीन, विदिशा और रीवा में दो-दो, भोपाल, ग्वालियर, शिवपुरी, नरसिंहपुर, रतलाम, बैतूल, दमोह, सीहोर, रायसेन, छतरपुर, भिण्ड, शाजापुर, एवं सिंगरौली में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 509 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 364, उज्जैन में 89, सागर में 87, जबलपुर में 130 एवं ग्वालियर में 105 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | MP Bye-Polls 2020: उप-चुनावों से पहले किसान कर्ज माफी को लेकर बैकफुट पर शिवराज सरकार, कांग्रेस खेमे में उत्साह.

इसबीच, प्रदेश के दो मंत्रियों महेन्द्र सिंह सिसोदिया और हरदीप सिंह डंग के भी कोरोना वायरस के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। दोनों मंत्रियों ने इसकी जानकारी ट्विटर के जरिये दी है।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 446 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 272, ग्वालियर में 164, जबलपुर में 249, शहडोल में 89, नरसिंहपुर में 66, खरगोन में 62, एवं सागर में 58 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,10,711 संक्रमितों में से अब तक 86,030 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 22,646 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को 2,412 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2020 10:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).