एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 251 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 251 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,58,333 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 251 नए मामले

भोपाल, 17 फरवरी मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 251 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,58,333 तक पहुंच गयी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से एक और व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या 3,842 हो गयी है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य के 52 जिलों में से 21 जिलों में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं आया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 89 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 79 नये मामले आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 2,58,333 संक्रमितों में से अब तक 2,52,628 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 1,863 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि बुधवार को 243 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2021 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).