एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | लद्दाख में कोरोना वायरस के 251 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | लद्दाख में कोरोना वायरस के 251 नए मामले

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नए मामलों के सामने आने के बाद लद्दाख में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1494 हो गयी है जिनमें से 1264 मरीज लेह जिले में हैं जबकि 230 मरीज कारगिल में हैं।

लद्दाख में इस महामारी के कारण अब तक 151 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से 107 मौतें लेह में जबकि 44 मौतें कारगिल में हुई हैं।

कोविड-19 के नए मामलों में 182 मामले लेह से जबकि 69 मामले कारगिल से सामने आए हैं।

लद्दाख में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या 13,166 हो गयी है जो कुल संक्रमितों का 89 प्रतिशत से भी अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2021 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).