देश की खबरें | मोदी सरकार के 11 साल के शासन में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए: स्मृति ईरानी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कहा कि (नरेन्द्र) मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के बीते 11 साल के शासन में देश में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं।
रांची, दस जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कहा कि (नरेन्द्र) मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के बीते 11 साल के शासन में देश में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं।
उन्होंने कहा कि देश में चार करोड़ मकान गरीबों को उपलब्ध कराए गए और 15 करोड़ परिवारों को नल से पानी की आपूर्ति उपलब्ध कराई गई।
मोदी सरकार के शासन के 11 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए ईरानी ने कहा, ‘‘बहुआयामी गरीबी से लोगों को बाहर निकालना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प रहा है। इसका नतीजा यह हुआ कि आज भारत ने देखा है कि कैसे 25 करोड़ नागरिक बहुआयामी गरीबी से बाहर निकलकर तेजी से समृद्धि की ओर बढ़ रहे हैं।’’
उन्होंने कहा कि भाजपा पांच सिद्धांतों पर आधारित है: राष्ट्रवाद, लोकतंत्र में विश्वास, गरीबों, शोषितों और वंचितों के प्रति गांधीवादी विचार, सभी धर्मों की समानता और मूल्य आधारित राजनीति।
ईरानी ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी घरेलू गैस के लगभग 12 करोड़ कनेक्शन वितरित किए गए हैं, जबकि पिछले 11 वर्षों में 12 करोड़ शौचालय बनाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी मंत्रिमंडल में समाज के हर वर्ग का प्रतिनिधित्व है।
उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रिपरिषद में 60 प्रतिशत से अधिक मंत्री अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचति जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबाीसी) समुदायों से हैं।’’
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अनुच्छेद 370 को हटाया।
ईरानी ने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने चिनाब पुल का उद्घाटन कर अटल (बिहारी वाजपेयी) जी के सपनों को पूरा किया है। अटल बिहारी वाजपेयी ने इसे ‘राष्ट्रीय महत्व की परियोजना’ का दर्जा दिया था।’’
उन्होंने कहा कि भारत के रक्षा निर्यात में 34 गुना वृद्धि हुई है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद ‘मेक इन इंडिया’ रक्षा प्रणाली को व्यापक प्रशंसा मिली है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2025 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

