श्रीनगर, 25 सितंबर जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 सीटों पर बुधवार को सुबह से जारी मतदान के शुरूआती चार घंटे में 24.10 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि जम्मू की गुलाबगढ़ (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित) सीट पर सबसे अधिक 35.72 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि पुंछ हवेली में 34.26 प्रतिशत मतदान हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर घाटी में 15 विधानसभा क्षेत्रों में से कंगन (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित) सीट पर सबसे अधिक 30.94 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद चरार-ए-शरीफ में 28.85 प्रतिशत लोगों ने वोट दिया। खानसाहिब सीट पर 27 फीसदी मतदान हुआ।
उन्होंने बताया कि हब्बाकदल निर्वाचन क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक सबसे कम 7.40 प्रतिशत मतदान हुआ।
मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY