एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अरूणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 24 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरूणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के सोमवार को 24 और मामले सामने आए। इसके बाद कुल मामले 16,061 पहुंच गए हैं।

देश की खबरें | अरूणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 24 नए मामले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ईटानगर, 23 नवंबर अरूणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के सोमवार को 24 और मामले सामने आए। इसके बाद कुल मामले 16,061 पहुंच गए हैं।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ एल जाम्पा ने बताया कि संक्रामक रोग से 35 लोग मुक्त भी हुए हैं।

यह भी पढ़े | A Suitable Boy Controversy: नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘अ सुटेबल ब्वॉय’ के किसिंग सीन को लेकर विवाद जारी, MP के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले-कुछ भी ‘सुटेबल’ नहीं.

नए मामलों में दो असम रायफल्स के जवान और तीन स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं।

जाम्पा ने बताया कि कुल 14,972 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। राज्य में संक्रमण से मुक्त होने की दर 93.21 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Update in Uttar Pradesh: कोविड-19 संकट के बीच सीएम योगी ने लोगों से कहा-कोरोना से सतर्क रहें, यूपी के कन्नौज सहित कई जगहों पर किया नई लैब का लोकार्पण.

एसएसओ ने बताया कि अरूणाचल प्रदेश में 1040 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं, जबकि 49 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

राज्य में अब तक 3,50,713 नमूनों की जांच की गई है। रविवार को 693 नमूनों का परीक्षण किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2020 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).