एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2347 नए मामले सामने आए, 37 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 2,347 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 85,966 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2347 नए मामले सामने आए, 37 और मरीजों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 12 सितंबर मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 2,347 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 85,966 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 37 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 1,728 हो गयी है।

यह भी पढ़े | Congress Attacks On Modi Govt: कांग्रेस का बड़ा हमला, कहा- मोदी सरकार किसानों के साथ ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ की तरह व्यवहार कर रही है.

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में सात, नीमच में चार, तथा भोपाल, ग्वालियर,जबलपुर, मुरैना, विदिशा, रीवा, बैतूल, व रायसेन में दो-दो, और शिवपुरी, रतलाम, धार, सीहोर, झाबुआ, रतलाम, अलीराजपुर, छिंदवाड़ा, हरदा एवं उमरिया में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 451 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 321, उज्जैन में 83, सागर में 69, जबलपुर में 108, ग्वालियर में 81, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 26, रतलाम 29 एवं खरगोन में 33 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | NEET Exams 2020: कल होने वाली नीट परीक्षा के लिए लखनऊ के सेंटर पर किये गए ऐहतेयाती उपाय: 12 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 341 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 264, ग्वालियर में 207, जबलपुर में 165, नरसिंहपुर 159, एवं खरगोन में 93 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 85,966 संक्रमितों में से अब तक 64,398 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 19,840 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि शनिवार को 1,462 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 6,788 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2020 09:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).