देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 234 नए मामले, त्योहार पर लोगों के एकत्रित होने पर रोक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में कोविड-19 के 234 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,39,694 हो गई।

भुवनेश्वर, 26 मार्च ओडिशा में कोविड-19 के 234 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,39,694 हो गई।

राज्य में बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार ने धार्मिक त्योहारों पर लोगों के एकत्रित होने पर रोक लगा दी है।

राज्य में 22 मार्च से वायरस से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है और मृतक संख्या 1919 ही बनी हुई है। इनके अलावा कोविड-19 के 53 मरीजों की मौत अन्य बीमारियों की वजह से हुई है।

ओडिशा में अभी 1,313 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 3,36,409 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

इस बीच, ओडिशा के मुख्य सचिव ने एक आदेश जारी करते हुए कहा, ‘‘ आम जनता के स्वास्थ्य का ध्यान में रखते हुए और कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 'गुड फ्राइडे', 'ईस्टर', 'पान संक्रांति', 'झामु जात्रा', ‘डंडा जात्रा‘ और ‘श्रीरण नवमी’ जैसे त्योहारों पर राज्य में लोगों के सार्वजनिक तौर पर एकत्रित होने की अनुमति नहीं है।’’

वहीं, कोविड-19 दिशा-निर्देशों की अवहेलना करने के मामले में कटक में एक शॉपिंग मॉल और एक कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड