एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोविड-19 के 234 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या नौ हजार के करीब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 234 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या 8,996 हो गई है।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोविड-19 के 234 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या नौ हजार के करीब
जियो

भोपाल, पांच जून मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 234 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या 8,996 हो गई है।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से सात और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या 384 हो गयी है। यह जानकारी मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने दी है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का तांडव: 24 घंटे में सबसे अधिक 139 लोगों की मौत, COVID-19 के मरीजों की संख्या 80229 हुई.

अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में चार और खंडवा, खरगोन एवं उज्जैन में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 149 मौत इंदौर में हुई है। उज्जैन में 59, भोपाल में 61, बुरहानपुर में 16, खंडवा में 15, खरगोन में 12, जबलपुर एवं सागर में 10-10, देवास में नौ लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना से महाराष्ट्र में 139 मरीजों की मौत: 5 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि मंदसौर में आठ, नीमच में पांच, होशंगाबाद, धार एवं रायसेन में तीन-तीन, ग्वालियर, रतलाम, सतना एवं सीहोर में दो-दो और आगर मालवा, अशोकनगर, बड़वानी, छिंदवाड़ा, दतिया, झाबुआ, मंडला, मुरैना, राजगढ़, शाजापुर, श्योपुर, टीकमगढ़ एवं उमरिया में एक-एक मरीज की मौत संक्रमण की वजह से हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 54 नए मामले आये हैं, जबकि भोपाल में 52, नीमच में 38, खरगोन में 12, भिंड एवं सागर में नौ-नौ, मुरैना में आठ, खंडवा में सात, डिंडोरी एवं नरसिंहपुर में पांच-पांच, देवास, शिवपुरी एवं जबलपुर में चार-चार, ग्वालियर में तीन, आगरमालवा, अनूपपुर, अशोकनगर, बड़वानी, विदिशा बैतूल, रतलाम, सतना, छिंदवाड़ा, मंडला एवं धार में एक-एक नए संक्रमित मिले हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के कुल 52 में से 51 जिलों से कोविड-19 के मामले सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,006 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2020 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).