देश की खबरें | नौसेना के पोत से ईरान से स्वदेश लौटे 233 भारतीय नागरिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय नौसेना के ‘समुद्र सेतु’ अभियान के तहत भारतीय नौसैनिक पोत शार्दूल द्वारा बृहस्पतिवार को 233 भारतीयों को ईरान से गुजरात लाया गया।

जियो

अहमदाबाद, 11 जून भारतीय नौसेना के ‘समुद्र सेतु’ अभियान के तहत भारतीय नौसैनिक पोत शार्दूल द्वारा बृहस्पतिवार को 233 भारतीयों को ईरान से गुजरात लाया गया।

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के चलते यात्रा प्रतिबंधों के कारण भारतीय नागरिक ईरान में फंसे थे।

यह भी पढ़े | घाटकोपर: तीन साल का लड़का नाले में गिरा, बचाव अभियान जारी : 11 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गुजरात में रक्षा जन संपर्क अधिकारी पुनीत चड्ढा ने बताया कि पोत इन 233 भारतीयों को लेकर ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह से आठ जून को रवाना हुआ था और बृहस्पतिवार को पोरबंदर पहुंचा।

इन भारतीयों में से अधिकांश राज्य के वलसाड जिले के निवासी मछुआरे हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से एक दिन में सबसे अधिक 24 लोगों की मौत.

चड्ढा ने कहा, “पोत पोरबंदर बंदरगाह पर खड़ा है जहां यात्री उतरे । स्थानीय प्रशासन ने उन्हें उनके निवास स्थान पर भेजने के इंतजाम किए हैं।”

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पोत पर चढ़ने से पहले सभी यात्रियों की स्वास्थ्य जांच की गई और यात्रा के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया गया।

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\