देश की खबरें | दिल्ली में मोबाइल फोन छीनने का आरोपी 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजधानी दिल्ली में कुछ दिन पहले एक महिला का मोबाइल फोन छीनने के आरोप में 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार जून राजधानी दिल्ली में कुछ दिन पहले एक महिला का मोबाइल फोन छीनने के आरोप में 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जिस स्कूटर को आरोपी और उसके साथी ने अपराध को अंजाम देने के लिए लूटा था, उसे भी जब्त कर लिया गया है।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बारा हिंदू राव दिल्ली के निवासी अफजल खान के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि सह-आरोपी कैफ को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

25 वर्षीया महिला द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के मुताबिक वह मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उत्तर प्रदेश के कानपुर से दिल्ली पहुंची। वह यहां कश्मीरी गेट पर एक दोस्त का इंतजार कर रही थी, जहां से उन्हें गुरुग्राम जाना था। लेकिन इसी दौरान दो लोग स्कूटर पर आए और महिला का मोबाइल फोन छीनकर भाग खड़े हुए।

शिकायतकर्ता ने कहा कि झपटमार तीस हजारी अदालत की ओर बढ़े और उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर उनका पीछा करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि दोनों झपटमारों ने एलआर सेंटर, पहाड़ी धीरज मार्ग पर स्कूटर छोड़ दिया और भाग निकले।

एक अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि स्कूटर एक महिला के नाम पर पंजीकृत था, लेकिन यहां आजाद मार्केट निवासी को बेचे जाने से पहले उसे कम से कम चार जगह बेचा गया था।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और दोनों की तस्वीरें हासिल की। बाद में उन्होंने स्कूटर सवार झपटमार की पहचान अफजल खान और पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति की पहचान कैफ के रूप में की।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि खान को बृहस्पतिवार को उसके इलाके बड़ा हिंदू राव से गिरफ्तार किया गया।

डीसीपी के अनुसार खान ने पुलिस को बताया कि उसने और कैफ ने सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात को आजाद मार्केट से स्कूटर चुराया था और वे इसका इस्तेमाल अपराधों को अंजाम देने के लिए कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि इससे पहले खान के खिलाफ सदर बाजार पुलिस थाने में चार आपराधिक मामले दर्ज थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\