देश की खबरें | गुजरात के केवडिया में प्रधानमंत्री के दौरे से पहले 23 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

केवडिया (गुजरात), 30 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यहां होने वाली यात्रा से एक दिन पहले सुरक्षाकर्मियों की कोविड-19 के लिये कराई गई जांच में 23 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए।

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | MP bypolls 2020: शिवराज सिंह चौहान का बड़ा आरोप, कहा- कमलनाथ पर दाग बड़े गहरे हैं, वाशिंग पाउडर से भी नहीं छुटने वाला.

नर्मदा जिले के केवडिया गांव में शुक्रवार और शनिवार को होने वाली प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के आसपास के क्षेत्रों में पांच हजार से अधिक पुलिस तथा राज्य रिजर्व पुलिस (एसआरपी) के कर्मियों को तैनात किया गया है।

मोदी, दो दिन की गुजरात यात्रा पर केवडिया आए हैं और शनिवार दोपहर तक यहां रहेंगे।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: दूसरे चरण के चुनाव में NDA और JDU को अपनी सीटें सुरक्षित रखना चुनौती, महागठबंधन के 27 विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर!.

नर्मदा जिला प्रशासन की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार एकता दिवस की तैयारियों के मद्देनजर यहां तैनात सुरक्षा कर्मियों की जांच के वास्ते एहतियात के तौर पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर विशेष जांच बूथ बनाए गए हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार, बृहस्पतिवार को 3,651 पुलिसकर्मियों की जांच की गई, जिसमें से 23 संक्रमित पाए गए।

विज्ञप्ति में कहा गया कि संक्रमित पुलिसकर्मियों को नर्मदा जिले के राजपिपला में स्थित कोविड-19 केंद्र में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)