एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,211 नए मामले आए सामने, 5,105 मरीज ठीक हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,211 नए मामले सामने आए।

देश की खबरें | मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,211 नए मामले आए सामने, 5,105 मरीज ठीक हुए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 19 सितंबर मुंबई में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,211 नए मामले सामने आए।

इसके साथ ही यहां संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,82,077 हो गई।

यह भी पढ़े | CSK ने मुंबई इंडियंस को पहले मैच में 5 विकेट से हराया: 19 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अनुसार कोविड-19 से 50 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 8,422 पर पहुंच गई।

पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के 5,105 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।

यह भी पढ़े | India’s First CRISPR COVID-19 Test: टाटा समूह ने पेश किया देश का पहला CRISPR कोविड-19 टेस्ट.

मुंबई में ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1,42,769 हो गई है।

इसके साथ ही शहर में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या शनिवार को घटकर 30,512 रह गई।

अब तक बीएमसी ने 9.90 लाख नमूनों की कोविड-19 जांच कराई है।

बीएमसी के अनुसार मुंबई में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि की औसत दर 1.24 प्रतिशत है और संक्रमण के मामले औसतन 56 दिन में दोगुने हो रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2020 01:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).