Kolkata: कोलकाता में 22 बम जब्त किये गये, पुलिस जांच में जुटी
पश्चिम बंगाल में कोलकाता के इंटाली इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत से शनिवार को 22 बम जब्त किये गये. पुलिस ने यह जानकारी दी.
कोलकाता, 3 जनवरी : पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कोलकाता (Kolkata) के इंटाली इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत से शनिवार को 22 बम जब्त किये गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस इमारत के चार मालिकों और प्रवर्तक को हिरासत में ले लिया गया है.
उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर विशेष कार्यबल और कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) के कर्मियों ने सर सैयद अहमद रोड पर स्थित एक इमारत पर छापा तथा दो बक्से में रखे ये बम जब्त किये. यह भी पढ़ें : कोलकाता में कोरोना वायरस के नए ‘स्ट्रेन’ का पहला मामला आया सामने, सभी लोगों का आइसोलेशन रहने की दी सलाह
अधिकारी के मुताबिक कोलकाता पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने इन बमों को निष्क्रिय कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Tags
संबंधित खबरें
Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने 9 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की; नितिन नबीन और राहुल सिन्हा को मिला टिकट
Jalpaiguri Shocker: मतदाता सूची से नाम कटने से दुखी मोमो विक्रेता ने की आत्महत्या; पुलिस ने शुरू की जांच
West Bengal: अमित शाह का बड़ा आश्वासन, कहा- 'एक भी हिंदू शरणार्थी को नहीं किया जाएगा देश से बाहर'
West Bengal Final Voter List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले अंतिम मतदाता सूची जारी, voters.eci.gov.in और ceowestbengal.wb.gov.in पर ऐसे चेक करें अपना नाम
\