Weather Update: हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद 216 सड़कें बंद की गईं

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, लाहौल एवं स्पीति, किन्नौर और शिमला जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को फिर से बर्फबारी हुई जबकि राज्य के मध्य और निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई.

snowfall

शिमला, 11 फरवरी : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, लाहौल एवं स्पीति, किन्नौर और शिमला जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को फिर से बर्फबारी हुई जबकि राज्य के मध्य और निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई. बर्फबारी के कारण तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कुल 216 सड़कों पर यातायात बंद हो गया है.

लाहौल एवं स्पीति में सबसे अधिक 119, किन्नौर में 31, चंबा में 19, कुल्लू में नौ, मंडी में छह, कांगड़ा में दो और शिमला जिले में एक सड़क पर यातायात बंद है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कोठी में 20 सेंटीमीटर, कल्पा में 17 सेंटीमीटर, गोंडला में 13.5 सेंटीमीटर, कुकुमसेरी में पांच सेंटीमीटर जबकि राज्य की राजधानी शिमला के उपनगर कुफरी में भी हिमपात हुआ है. यह भी पढ़ें : Delhi Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता खराब

हिमाचल प्रदेश आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार राज्य में लगभग 325 ट्रांसफार्मर और 10 जल योजनाएं बाधित हुईं है. शिमला शहर में ओलावृष्टि हुई.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड