देश की खबरें | तेलंगाना में कोविड-19 के 2,157 नए मामले, आठ लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में कोरोना वायरस के 2,157 नए मरीज आए जिससे संक्रमण के कुल मामले 3.34 लाख से अधिक हो गए हैं। वहीं, आठ और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,780 पर पहुंच गई है।
हैदराबाद, 14 अप्रैल तेलंगाना में कोरोना वायरस के 2,157 नए मरीज आए जिससे संक्रमण के कुल मामले 3.34 लाख से अधिक हो गए हैं। वहीं, आठ और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,780 पर पहुंच गई है।
एक सरकारी बुलेटिन में 13 अप्रैल को रात आठ बजे तक उपलब्ध जानकारी के आधार पर बुधवार को बताया गया कि वृहद हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में संक्रमण के सबसे अधिक 361, मेडचल मल्काजगिरी में 245 और रंगारेड्डी में 206 मामले आए।
राज्य में 3,34,738 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 3,07,499 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। अब भी 25,459 लोग उपचाराधीन हैं।
अभी तक कोविड-19 के लिए 1.12 लाख से अधिक नमूनों एकत्रित किए जा चुके हैं।
राज्य में मृत्यु दर 0.53 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर मृत्यु दर 1.2 प्रतिशत है।
अलग से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य में 20 लाख से अधिक लोगों ने कोविड-19 का पहला टीका लगवा लिया है जबकि 3.12 लाख से अधिक लोगों ने 13 अप्रैल तक दूसरा टीका लगवा लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2021 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

