एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 2,048 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 2048 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में अबतक सामने आए कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 2,15,413 हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 2,048 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 18 नवंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 2048 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में अबतक सामने आए कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 2,15,413 हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में बुधवार को 232 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1,170 लोगों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी की जबकि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 14 लोगों की इस दौरान मौत हुई है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Delhi: कोरोना की चपेट में दिल्ली, पिछले 24 घंटें में 7486 नए केस, 131 मौत.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आज संक्रमण के 2048 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 227, दुर्ग से 132, राजनांदगांव से 142, बालोद से 119, बेमेतरा से 20, कबीरधाम से 61, धमतरी से 64, बलौदाबाजार से 94, महासमुंद से 68, गरियाबंद से 16, बिलासपुर से 129, रायगढ़ से 219, कोरबा से 200, जांजगीर-चांपा से 209, मुंगेली से 26, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से नौ, सरगुजा से 32, कोरिया से 24, सूरजपुर से 34, बलरामपुर से 32, जशपुर से 33, बस्तर से 32, कोंडागांव से 35, दंतेवाड़ा से 38, सुकमा से 12, कांकेर से 13, नारायणपुर से छह, बीजापुर से 15, तथा अन्य राज्य से सात मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,15,413 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 1,93,997 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 18,770 मरीज उपचाराधीन हैं।

यह भी पढ़े | Haryana: 20 नवंबर से शुरू होगा Covaxin का ट्रायल, 2 फेज में होगा परीक्षण.

उन्होंने बताया कि राज्य में वायरस से संक्रमित 2,646 लोगों की अबतक मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 43,883 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 635 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2020 12:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).