देश की खबरें | असम में कोविड-19 के 201 ताजा मामले सामने आए, कुल संख्या हुई 4,510
जियो

गुवाहाटी, 16 जून असम में मंगलवार को कोविड-19 के 201 ताजा मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,510 हो गई। स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्व सरमा ने यह जानकारी दी।

मंत्री ने कहा कि दिन में संक्रमण के दस मामले सामने आए थे लेकिन मंगलवार देर रात तक 191 और मामले सामने आए।

यह भी पढ़े | कोविड-19 से असम में 191 नए मामले पाए गए: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सरमा ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर में 55 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को कोविड-19 के 206 मरीजों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिसके बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,411 हो गई है।

यह भी पढ़े | पालघर साधु लिंचिंग मामले के 11 आरोपी पाए गए कोरोना वायरस से पॉजिटिव.

उन्होंने कहा कि संक्रमण के कुल 4,510 मामलों में से अभी तक आठ मरीजों की मौत हो चुकी है, 2,088 मरीजों का इलाज चल रहा है और तीन संक्रमित राज्य के बाहर चले गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)