देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 20,035 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में लगाातर 19वें दिन कोविड-19 के 30 हजार से कम नए मामले सामने आए और इसके साथ ही देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,02,86,709 हो गए, जिनमें से 98.83 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
नयी दिल्ली, एक जनवरी भारत में लगाातर 19वें दिन कोविड-19 के 30 हजार से कम नए मामले सामने आए और इसके साथ ही देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,02,86,709 हो गए, जिनमें से 98.83 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के 20,035 नए मामले सामने आए। वहीं 256 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,48,994 हो गई।
आंकड़ों के अनुसार कुल 98,83,461 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.08 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।
देश में लगातार 11 दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या तीन लाख से कम है। अभी कुल 2,54,254 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.47 प्रतिशत है।
भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 31 दिसम्बर तक कुल 17,31,11,694 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 10,62,420 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2021 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

