देश की खबरें | मालदीव में फंसे हुए 200 भारतीय नागरिक तमिलनाडु पहुंचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत सरकार के समुद्र सेतु मिशन के तहत नौसेना ने मालदीव में फंसे हुए 200 भारतीय नागरिकों को यहां पहुंचाया है।
तूतीकोरिन (तमिलनाडु), 23 जून भारत सरकार के समुद्र सेतु मिशन के तहत नौसेना ने मालदीव में फंसे हुए 200 भारतीय नागरिकों को यहां पहुंचाया है।
अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसेना के पोत ऐरावत ने मालदीव से 200 भारतीय नागरिकों को मंगलवार सुबह यहां वीओसी बंदरगाह पहुंचाया ।
यह भी पढ़े | India China Border Tension: शिवसेना ने कहा- चीन को जवाब देने के लिए भारत को ‘आत्मनिर्भर’ होने की जरूरत.
उन्होंने बताया कि मंगलवार को आए लोगों में 64 लोग कन्याकुमारी जिले के थे तथा बाकी अन्य जिले के थे।
आगमन के बाद बंदरगाह के अधिकारियों ने यात्रियों की जांच की और उनके सामानों को संक्रमण मुक्त किया गया ।
बाद में सभी यात्रियों को बसों से उनके गंतव्य के लिए भेज दिया गया । यात्रियों को अपने मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु ऐप भी डाउनलोड करने को कहा गया ।
भारतीय नौसेना इससे पहले श्रीलंका और मालदीव में फंसे हुए 3,000 से ज्यादा भारतीय नागरिकों को वतन ला चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)