एजेंसी न्यूज

दिसंबर तक देश में कोरोना टीकों की 200 करोड़ खुराक उपलब्ध होगी : सिंधिया

भाजपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को कहा कि सभी लोगों का टीकाकरण ही कोरोना से बचाव का तरीका है और इसके लिए दिसंबर तक देश में कोविड-19 टीकों की 200 करोड़ खुराक उपलब्ध होगी.

दिसंबर तक देश में कोरोना टीकों की 200 करोड़ खुराक उपलब्ध होगी : सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया (Photo Credit-ANI)

ग्वालियर (मप्र), 16 मई: भाजपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने रविवार को कहा कि सभी लोगों का टीकाकरण ही कोरोना से बचाव का तरीका है और इसके लिए दिसंबर तक देश में कोविड-19 टीकों की 200 करोड़ खुराक उपलब्ध होगी. ग्वालियर में आयोजित संकट प्रबंधन समिति की बैठक में भाग लेने के बाद सिंधिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘‘सभी लोगों का टीकाकरण ही कोरोना से बचाव का तरीका है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस समय तेजी से टीकाकरण की जरुरत है और यह अभियान शहर के साथ गांव-गांव तक पहुंचाना होगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कहा है कि देश में दिसंबर तक टीकाकरण के लिए 200 करोड़ खुराक उपलब्ध रहेंगी, जो पूरे देश के नागरिकों के लिए पर्याप्त हैं.’’

सिंधिया ने बताया कि फिलहाल मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनकी टीम ने कोरोना नियंत्रण का बेहतर काम किया है और कई राज्यों से ऑक्सीजन टैंकर मंगाए. उन्होंने कहा कि हालांकि, प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण कम हो रहा है, लेकिन सावधान रहने की जरूरत है.

सिंधिया ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए अभी से तैयारी करनी होगी. अफसरों से इसके लिए अभी से काम करने के लिए कहा गया है. इस समय तेजी से टीकाकरण की जरूरत है और यह अभियान शहर के साथ गांव-गांव तक पहुंचाना होगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2021 11:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).