नोएडा, आठ अगस्त निजी कंपनी में काम करने वाली 20 वर्षीय एक युवती का शव यहां शनिवार को उसके किराए के घर में पंखे से लटकता हुआ पाया गया।
पुलिस ने यह जानकारी देते हुए आत्महत्या की आशंका जताई।
यह भी पढ़े | आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज से भोपाल के दो दिवसीय दौरे पर: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर 24 थानांतर्गत सेक्टर 12 में स्थित एक अतिथि गृह से शाम छह बजे घटना की सूचना मिली।
स्थानीय पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, “दुपट्टे से बंधी हुई युवती की लाश उसके कमरे में पंखे से लटकती हुई मिली। युवती पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी और नोएडा में एक निजी कम्पनी में काम करती थी।”
अधिकारी ने कहा, “यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और इस कदम के पीछे के कारण अभी ज्ञात नहीं हैं।”
पुलिस ने कहा कि शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY