एजेंसी न्यूज

दिल्ली में 20 वर्षीय निजी ट्यूटर की चाकू मारकर हत्या

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में मंगलवार शाम कुछ लोगों के साथ हुई मारपीट के दौरान एक 20 वर्षीय निजी ट्यूटर (शिक्षक) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और उसका दोस्त घायल हो गया.

दिल्ली में 20 वर्षीय निजी ट्यूटर की चाकू मारकर हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर : उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में मंगलवार शाम कुछ लोगों के साथ हुई मारपीट के दौरान एक 20 वर्षीय निजी ट्यूटर (शिक्षक) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और उसका दोस्त घायल हो गया.

पुलिस के अनुसार, उसे रात करीब 8.20 बजे लड़ाई होने की सूचना मिली और दो घायलों को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया. यह भी पढ़ें : आरबीआई ने अक्टूबर 2022 से एनबीएफसी के लिए पीसीए ढांचे की घोषणा की

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) परविंदर सिंह ने बताया कि अस्पताल पहुंची पुलिस टीम को सूचना मिली कि मंगोलपुरी निवासी अमरदीप को वहां पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उसके दोस्त सागर का इलाज चल रहा है. अमरदीप और सागर दोनों पर चाकू से वार किया गया. सागर भी एक निजी ट्यूटर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2021 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).