एजेंसी न्यूज

भारत में अगस्त तक 2.39 करोड़ COVID19 हुई जांच, ICMR ने जांच के लिए रैपिड एंटिजन किट को दी मंजूरी: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री

सरकार ने रविवार को बताया कि अगस्त माह में देश में 2.39 करोड़ कोविड जांच हुईं जिनमें से 1.24 करोड़ जांच रैपिड एंटीजन किट के जरिये हुईं. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह भी बताया कि 18 सितंबर तक देश भर में 6,17,33,533 जांच की जा चुकी थीं.

भारत में अगस्त तक 2.39 करोड़ COVID19 हुई जांच, ICMR ने जांच के लिए रैपिड एंटिजन किट को दी मंजूरी: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री
कोरोना से जंग | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

नई दिल्ली, 20 सितंबर: सरकार ने रविवार को बताया कि अगस्त माह में देश में 2.39 करोड़ कोविड जांच हुईं जिनमें से 1.24 करोड़ जांच रैपिड एंटीजन किट के जरिये हुईं. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह भी बताया कि 18 सितंबर तक देश भर में 6,17,33,533 जांच की जा चुकी थीं.

उन्होंने बताया कि अगस्त में 2,39,66,859 जांच की गईं वहीं जुलाई में 1,05,32,288 जांच, जून में 49,93,422 जांच, मई में 29,37,284 जांच, अप्रैल 8,64,517 जांच और मार्च में 33,330 जांच की गईं. चौबे ने बताया कि मार्च में केवल आरटी-पीसीआर जांच केंद्र ही उपलब्ध थे. लेकिन बाद में आईसीएमआर से मंजूरी प्राप्त 'कॉट्रिज' आधारित जांच की सुविधा भी उपलब्ध हो गई.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Cases in India: भारत में पिछले 24 घंटों में 92 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले दर्ज, देश में कुल सक्रीय मामले 10,10,824

उन्होंने बताया कि जून माह में आईसीएमआर ने जांच के लिए रैपिड एंटिजन किट को मंजूरी दे दी. चौबे के अनुसार, अगस्त माह में रैपिड एंटीजन किट से 1,24,17,396 कोविड-19 जांच की गईं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2020 02:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).