एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ''दिल्ली में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और प्रमुख कर्मियों के लिये टीकों का 2-3 दिन का भंडार"

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली में 45 साल से अधिक आयु के लोगों और प्रमुख कर्मियों के लिये कोरोना वायरस रोधी टीकों का दो-तीन दिन का भंडार बचा है।

देश की खबरें | ''दिल्ली में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और प्रमुख कर्मियों के लिये टीकों का 2-3 दिन का भंडार

नयी दिल्ली, 13 मई आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली में 45 साल से अधिक आयु के लोगों और प्रमुख कर्मियों के लिये कोरोना वायरस रोधी टीकों का दो-तीन दिन का भंडार बचा है।

उन्होंने कहा कि 18 से 44 साल के लोगों के लिये राजधानी में कोविडशील्ड टीकों की आठ दिन की खुराक उपलब्ध है।

आतिशी ने कहा, ''दिल्ली में 45 साल से अधिक आयु के लोगों, स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों के लिये कोवैक्सीन टीकों का तीन दिन और कोविशील्ड टीकों का दो दिन का भंडार बचा है। हम इस श्रेणी के लोगों के लिये सरकार से और अधिक खुराकें उपलब्ध कराने का अनुरोध करते हैं।''

उन्होंने कहा कि दिल्ली को 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों, स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिये अब तक 43.20 लाख खुराकें मिली हैं। इनमें से 40.29 लाख खुराकों का इस्तेमाल किया जा चुका है।

दिल्ली में 18 साल से अधिक आयु के लिये कोवैक्सीन टीकों का भंडार पहले ही खत्म हो चुका है। लिहाजा भारत बायोटेक द्वारा बनाया गया यह टीका लगा रहे अधिकतर टीकाकरण केन्द्र अगले आदेश तक अस्थायी रूप से बंद हैं।

आतिशी ने कहा कि दिल्ली में बुधवार को 74,448 लोगों को टीके लगाए गए।

उन्होंने कहा, ''चिकित्सालयों में बुधवार और शुक्रवार को बच्चों का नियमित टीकाकरण किया जाता है। लिहाजा 12 मई को टीकाकरण केन्द्रों की संख्या कम थी। ''

बुलेटिन के अनुसार 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से दिल्ली में विभिन्न श्रेणियों के 41.64 लाख लाभार्थियों को टीके लगाए जा चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2021 07:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).