देश की खबरें | एम्स में अभी तक 195 स्वास्थ्य देखभाल कर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अभी तक 195 स्वास्थ्य देखभाल कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

जियो

नयी दिल्ली, 18 मई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अभी तक 195 स्वास्थ्य देखभाल कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि एक एमबीबीएस छात्र, तीन रेजिडेंट डॉक्टरों, आठ नर्सों और पांच मेस कर्मचारियों समेत 50 स्वास्थ्य देखभाल कर्मी पिछले दो दिनों में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

यह भी पढ़े | टिड्डियों के हमले के मद्देनजर दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय ने बुलाई बैठक, र्तमान स्थिति और तैयारियों पर की जा रही है चर्चा: 28 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अन्य लोगों में प्रयोगशाला के कर्मी, टेक्नीशियन, सफाई कर्मचारी और सुरक्षा गार्ड शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाना शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़े | कोरोना का भय: मुंबई के धारावी में प्रवासियों की उमड़ी हुजूम, सुबह से कर रहे हैं बसों का इंतजार.

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह तक 28 स्वास्थ्य देखभाल कर्मी जांच में संक्रमित पाए गए हैं जबकि बुधवार सुबह तक करीब 23 लोग संक्रमित पाए गए।

उन्होंने बताया, ‘‘संक्रमित पाए गए स्वास्थ्य देखभाल कर्मी और अधीनस्थ कर्मी अस्पताल के कोविड-19 और गैर कोविड-19 इलाकों के हैं। इंजीनियरिंग, प्रयोगशालाओं, कार्यालयों, कैंटीन, ऑपरेशन थिएटरों और वार्डों जैसे सभी तरह के विभागों के कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं।’’

एक फरवरी से लेकर अभी तक दो फैकल्टी, पांच रेजिडेंट डॉक्टर, 21 नर्सिंग कर्मी, आठ टेक्नीशियन, 32 सफाई कर्मचारी और 68 सुरक्षा गार्ड समेत 195 स्वास्थ्य देखभाल कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

इनमें से कई स्वस्थ हो गए और ड्यूटी पर वापस लौट चुके हैं।

कोविड-19 से संक्रमित पाए गए एम्स के एक सैनिटेशन सुपरवाइजर की रविवार को मौत हो गई जबकि एक मेस कर्मचारी की गत सप्ताह मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान