एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तमिलनाडु में कोविड-19 के 1,939 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1,939 नए मामले सामने आए जबकि इस वायरस के संक्रमण के कारण राज्य में 14 मरीजों की मौत हो गई।

देश की खबरें | तमिलनाडु में कोविड-19 के 1,939 नए मामले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 13 नवंबर तमिलनाडु में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1,939 नए मामले सामने आए जबकि इस वायरस के संक्रमण के कारण राज्य में 14 मरीजों की मौत हो गई।

सरकारी बुलेटिन के अनुसार, एक दिन में 2,572 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: अयोध्या में दिपोत्सव के साथ बना विश्व रिकॉर्ड, सरयू तट पर एक साथ जले 5,84,572 दिये: 13 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आज 1,939 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 7,54,460 पर पहुंच गई।

राज्य में अब तक कुल 11,454 लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक कुल 7,25,258 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं

यह भी पढ़े | दीवाली के दिन रात दस बजे तक ही चलेगी मेट्रो: डीएमआरसी.

बुलेटिन में कहा गया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 17,748 रह गई है।

चेन्नई में कोविड-19 के सबसे अधिक 512 मामले, कोयंबटूर में 179 और चेंगलपट्टू में 145 नए मामले सामने आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2020 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).