एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 1929 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में 1929 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,81,583 हो गई है।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 1929 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 28 अक्टूबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में 1929 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,81,583 हो गई है।

राज्य में बुधवार को 249 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1022 लोगों ने घरों में पृथकवास पूर्ण किया है। पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित नौ लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | राजधानी दिल्ली में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा- कोरोना से बच्चों की सुरक्षा जरूरी.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आज संक्रमण के 1929 मामले आए हैं। उनमें रायपुर जिले से 185, दुर्ग से 79, राजनांदगांव से 115, बालोद से 83, बेमेतरा से 49, कबीरधाम से 56, धमतरी से 75, बलौदाबाजार से 50, महासमुंद से 65, गरियाबंद से 30, बिलासपुर से 134, रायगढ़ से 235, कोरबा से 64, जांजगीर—चांपा से 202, मुंगेली से 50, गौरेला—पेंड्रा—मरवाही से दो, सरगुजा से 60, कोरिया से 39, सूरजपुर से 35, बलरामपुर से 22, जशपुर से 26, बस्तर से 43, कोंडागांव से 70, दंतेवाड़ा से 45, सुकमा से 56, कांकेर से 39, नारायणपुर से दो, बीजापुर से 16 तथा अन्य राज्य के दो नये मरीज हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1,81,583 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अबतक 1,57,480 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, फिलहाल 22,167 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से1936 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | दिल्ली सरकार के काॅलेजों में बढ़ी 1330 सीटें, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा- यह पांच-छह नए काॅलेज खोलने के बराबर.

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 40,890 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 547 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2020 12:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).