विदेश की खबरें | अफगानिस्तान में 19 साल काफी है :ट्रम्प

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अफगानिस्तान में अमेरिका के लिए 19 साल रहना काफी है। इसके साथ ही उन्होंने युद्ध प्रभावित देश से अपने सैनिकों की वापसी की बात एक बार फिर दोहराई।

वाशिंगटन, 22 अक्टूबर अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अफगानिस्तान में अमेरिका के लिए 19 साल रहना काफी है। इसके साथ ही उन्होंने युद्ध प्रभावित देश से अपने सैनिकों की वापसी की बात एक बार फिर दोहराई।

ट्रम्प बार-बार कह रहे हैं कि वह सभी अमेरिकी सैनिकों को ‘अंतहीन युद्ध’ से निकालकर घर वापस लाएंगे। वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान मतदाताओं से किए गए वादों में अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी का भी एक वादा था।

यह भी पढ़े | COVID19 Cases Update in Spain: स्पेन में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 10 लाख के पार, एक दिन में 156 संकर्मितों की हुई मौत.

राष्ट्रपति ने पिछले महीने कहा था कि अमेरिका बहुत कम जल्द अफगानिस्तान में अपने सैनिकों की संख्या घटा कर 4000 कर देगा।

नॉर्थ कैरोलाइना के गैसटोनिया में आयोजित चुनावी रैली में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा, ‘‘ ऐसा कभी नहीं हुआ जब आपने अमेरिकी खून और संपदा की कुर्बानी देशों में अंतहीन विदेशी युद्ध के लिए दी, लेकिन अब वे वापस आ रहे हैं। आप जानते हैं, सही?मुझे उम्मीद है कि इस पर कोई आपत्ति नहीं करेगा।’’

यह भी पढ़े | Brazil: ऑक्सफर्ड-AstraZeneca की COVID-19 Vaccine ट्रायल के वॉलंटिअर की मौत, परीक्षण जारी रहेगा.

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि अफगानिस्तान में 19 साल काफी है। क्या आप नहीं कहेंगे? हम वहां इसके बदले पुलिस बल चाहेंगे। दुनियाभर में हमारे महान सैनिक मौजूद हैं, लेकिन वहां पर हम पुलिस बल की तरह हैं। 19 साल बहुत होता है।’’

ट्रम्प ने कहा, ‘‘ क्या आप सोचते हैं कि सभी सैन्य साजो सामान के साथ वापसी करना आसान होता है, सही?लेकिन वे सभी अब आ रहे हैं, वे घर आ रहे हैं।’’

उल्लेखनीय है कि इस महीने के शुरुआत में ट्रम्प् ने घोषणा की थी कि इस साल के अंत तक अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी हो जाएगी। हालांकि, पेंटागन (अमेरिकी रक्षा विभाग) ने इस घोषणा पर आश्चर्य व्यक्त किया था। वहीं तालिबान ने इस घोषणा का स्वागत किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव