El Salvador Heavy Rain: अल सल्वाडोर में भारी बारिश से 19 लोगों की मौत
ग्वाटेमाला के प्रशांत तट और मेक्सिको की खाड़ी में दो मौसमीय परिस्थितियों के कारण उष्णकटिबंधीय चक्रवात अल्बर्टो विकसित हुआ है और इसके प्रभाव से दक्षिणी मेक्सिको और मध्य अमेरिका में भारी बारिश हो रही है.

अल सल्वाडोर के नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने भारी बारिश के कारण ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है वहीं शीर्ष अधिकारियों ने 15 दिन के लिए राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है. देश के नागरिक सुरक्षा विभाग ने बताया कि एक मकान के गिरने से पांच और सात वर्ष की दो बच्चियों सहित छह लोगों की मौत हो गई. यह भी पढ़ें : बाल्टीमोर पुल दुर्घटना: पोत सवार भारतीय चालक दल के आठ सदस्य स्वदेश रवाना
विभाग ने निवासियों को भूस्खलन के खतरे को लेकर सचेत किया है और कहा है कि बारिश के कारण पानी जमा होने से दीवारों के गिरने का खतरा है. सल्वाडोर के अधिकारियों ने देशभर में 150 आश्रय स्थल तैयार किए हैं, जिनमें से 82 आश्रय स्थलों में 1,212 नाबालिगों सहित 2,582 लोग रह रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2024 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).