देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 1893 नये मामले आये सामने
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में 1893 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही मंगलवार को राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,39,215 हो गयी।
रायपुर, एक दिसंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में 1893 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही मंगलवार को राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,39,215 हो गयी।
राज्य में मंगलवार को 147 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 1829 लोगों ने घरों में पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में इस दौरान इस महामारी के 28 मरीजों की मौत हो गयी।
यह भी पढ़े | बॉलीवुड अभिनेता एवं सांसद सनी देओल कोरोना संक्रमित: 1 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज संक्रमण के 1893 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 245, दुर्ग से 102, राजनांदगांव से 124, बालोद से 144, बेमेतरा से 33, कबीरधाम से 28, धमतरी से 59, बलौदाबाजार से 122, महासमुंद से 111, गरियाबंद से 33, बिलासपुर से 90, रायगढ़ से 93, कोरबा से 239, जांजगीर—चांपा से 124, मुंगेली से 17, गौरेला—पेंड्रा—मरवाही से पांच, सरगुजा से 36, कोरिया से 28, सूरजपुर से 24, बलरामपुर से 41, जशपुर से 40, बस्तर से 23, कोंडागांव से 55, दंतेवाड़ा से 18, सुकमा से 18, कांकेर से 31, बीजापुर से नौ तथा अन्य राज्य से एक मरीज शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,39,215 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अबतक 2,16,990 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं फिलहाल राज्य में 19,333 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में अबतक इस संक्रमण से 2892 लोगों की मौत हुई है।
राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 46,771 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 661 लोगों की मौत हुई है।
संजीव
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2020 12:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

