एजेंसी न्यूज

Satpal Gosain Passes Away: बीजेपी नेता व पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सतपाल गोसाईं का निधन, पिछले कुछ दिनों से चल रहे थे बीमार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सतपाल गोसाईं का मंगलवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

Satpal Gosain Passes Away: बीजेपी नेता व पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सतपाल गोसाईं का निधन, पिछले कुछ दिनों से चल रहे थे बीमार
बीजेपी (Photo Credits: Facebook)

Satpal Gosain Passes Away: भारतीय जनता पार्टी (BJP)  के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सतपाल गोसाईं का मंगलवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. वे 85 वर्ष के थे. क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के निदेशक विलियम भट्टी ने बताया कि गोसाईं को जब अस्पताल लाया गया तब उनकी मौत हो चुकी थी. उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और तीन बेटियां हैं.

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गोसाईं के निधन पर शोक जताया।सिंह ने शोक संदेश में कहा कि लुधियाना शहर के विकास और अपने नागरिकों के कल्याण के लिए अथक परिश्रम करने वाले , तीन बार विधायक रहे भाजपा के दिग्गज नेता की मौत के बारे में जानकर वे शोकाकुल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2020 11:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).