एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,808 नए मामले, 20 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,808 नए मामले सामने आने के साथ ही शहर में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,69,412 तक पहुंच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,808 नए मामले, 20 मरीजों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 अगस्त दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,808 नए मामले सामने आने के साथ ही शहर में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,69,412 तक पहुंच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अगस्त महीने में शुक्रवार को लगातार दूसरे रोज एक ही दिन में 1800 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में1808 नए मरीज पाए गए, 20 की मौत: 28 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बृहस्पतिवार को 1,840 मामले सामने आए थे।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 20 मरीजों की मौत के बाद इस घातक वायरस से अब तक 4,389 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | JEE Exams 2020 From Lahore? क्या पाकिस्तान करवाना चाहता है जेईई की परीक्षा स्थगित, जानें सोशल मीडिया पर वायरल लाहौर का कनेक्शन.

इसके मुताबिक, दिल्ली में वर्तमान में 13,550 मरीज उपचाराधीन हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 23 जून को सबसे अधिक 3,947 मामले सामने आए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2020 07:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).