विदेश की खबरें | माली में 180 जिहादियों को जेल से छोड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एक अधिकारी ने रविवार को देर रात इस बात की पुष्टि की

एक अधिकारी ने रविवार को देर रात इस बात की पुष्टि की

इससे ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके बदले में जिहादियों द्वारा बंधक बनाए गए विपक्ष के एक जानेमाने नेता जल्द रिहा हो सकते हैं। वह छह महीने से जिहादियों के कब्जे में हैं।

यह भी पढ़े | Donald Trump Health Update: कोरोना संक्रमित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सेहत में सुधार, आज अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी.

सोमैला सिसे (70) को मार्च में अगवा किया गया था। माना जाता है कि नेता को छोड़ने के बदले में जिहादी माली सरकार से कुछ कैदियों को छोड़ने की मांग कर रहे थे।

एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को करीब 70 कैदियों को और रविवार को 110 कैदियों को छोड़ा गया है।

यह भी पढ़े | इस्लामाबाद हाईकोर्ट शरीफ के भाषण पर प्रतिबंध की मांग वाली याचिका पर करेगा सुनवाई.

इस बारे में माली की सरकार की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\